1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इंडस्ट्री में एक दिन में दूसरी बुरी खबर, 61 साल की उम्र में फेमस एक्टर का निधन

इंडस्ट्री में एक दिन में दूसरी बुरी खबर, 61 साल की उम्र में फेमस एक्टर का निधन

हॉलीवुड फेमस एक्टर आंद्रे ब्रूघेर (Andre Braugher) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ये खबर सुनने के बाद ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से एक्टर की यूं अचानक मौत हुई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Andre Braugher Passes Away: हॉलीवुड फेमस एक्टर आंद्रे ब्रूघेर (Andre Braugher) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ये खबर सुनने के बाद ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से एक्टर की यूं अचानक मौत हुई।

पढ़ें :- Zeenat Aman के लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, सायरा बानो से लेकर सोनी राजदान तक ने किया कमेन्ट

आंद्रे ब्रूघेर के निधन की जानकारी उनकी पब्लिसिस्ट जेनिफर एलेन ने दी है। रिपोर्ट्स की माने तो आंद्रे कई दिनों से बीमार थे। इस खबर से एक्टर के परिवार वाले और तमाम फैंस काफी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि, आंद्रे ब्रूघेर ने मॉर्गन फ्रीमैन (Andre Braugher by Morgan Freeman) और डेंजेल वाशिंगटन (denzel washington) के साथ शानदार अभिनय किया था। इसके लिए उन्होंने ऑस्कर भी मिला।

आपको बता दें कि, आंद्रे ब्रूघेर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और सीरीज दी जिसके चलते उनके करियर में 11 बार एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक सफल अभिनेता होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में काम के लिए काफी धक्के खाने पड़े। क्योंकि इस इंडस्ट्री में अफरीकी और अमेरिका के एक्टर्स को कम रोल मिलते हैं।

पढ़ें :- Rajkumar Rao की फिल्म 'श्रीकांत' का गाना ‘पापा कहते हैं’ रिलीज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...